फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahr news

चेयरमैन के घर पर फायरिंग, भतीजे के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गुलावठी के मौहल्ला पीरखां में मौके पर पुलिस बल। प्त3ष्ठ; - फोटो : BULANDSHAHR
चेयरमैन के घर पर फायरिंग, भतीजे के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के मोहल्ला पीरखां में शुक्रवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने नगरपालिका चेयरमैन के घर के बाहर फायरिंग की। इसमें चेयरमैन व उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। उनके भतीजे के पैर में गोली लगी है और चेयरमैन काले खां कुरैशी व अन्य परिजनों को छर्रे लगे हैं। फायरिंग व पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घायल भतीजे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहल्ला पीरखां में नगरपालिका अध्यक्ष काले खां कुरैशी का भतीजा अदनान शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घेर से दूध लेकर घर जा रहा था। रास्ते में ही कुछ लोग घात लगाए खड़े थे। इस दौरान आरोपियों ने अदनान को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। अदनान ने शोर मचाया तो मौके पर चेयरमैन काले खां कुरैशी व चेयरमैन के परिजन हनीफ पुत्र हाजी युनुस, रिहान पुत्र हनीफ आदि आ गए। बीच-बचाव पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। चेयरमैन के भतीजे अदनान के दोनों पैरों में गोली लगी। चेयरमैन काले खां कुरैशी, रिहान व हनीफ छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने चेयरमैन की कोठी पर गोलियां चलाईं व पथराव भी किया। पालिकाध्यक्ष काले खां कुरैशी ने बताया कि हमलावरों ने परिवार पर हमला किया और फायरिंग की। उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर थे। भतीजे अदनान के दोनों पैरों में लगी है। एक गोली पैर से निकल गई। जबकि दूसरे गोली दूसरे पैर में फंसी हुई है।
विज्ञापन

फूट-फूट कर रो पड़े चेयरमैन
गुलावठी। घटना के बाद पालिकाध्यक्ष काले खां कुरैशी सीएचसी में अपने भतीजे की हालत देखकर फूट फूटकर रो पड़े। बीच बचाव की कोशिश में पालिकाध्यक्ष के हाथों में छर्रे लगे। चेयरमैन ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने घर में भागकर जान बचाई। इसके बावजूद उनके घर पर पथराव व गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया जा रहा है। एक युवक के पैर में गोली लगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - विवेक शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed