फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr jail warder looted by miscreants at gunpoint

जेल के वार्डर से लूट: रात भर कार में पीड़ित को लेकर घूमे, तड़के पेट्रोल खत्म होने पर गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

Mon, 03 Jun 2024 12:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr jail warder looted by miscreants at gunpoint
बुलंदशहर से अगवा सिपाही की बरामद बलेनो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर जेल के वार्डर को शनिवार रात दो बदमाशों ने चंद्रावली कट पर अगवा कर उनसे 7500 रुपए, डेबिट कार्ड, चेन, फोन लूट लिया। बदमाश सिपाही को बुलंदशहर ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में घूमाते रहे। रविवार सुबह साहिबाबाद रेलवे रोड पर पेट्रोल खत्म होने पर बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गए। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस ने लूट और अपहरण का मुकदमा कराया है। बदमाशों की पहचान के लिए चार टीमें गठित हुई हैं।

विज्ञापन


देवरिया के खाम पार में रहने वाले सिपाही दुर्गेश कुमार तिवारी बुलंदशहर के कारागार में वार्डर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 9 बजे करीब जेल से अपनी ड्यूटी खत्म करके सरकारी आवास की तरफ गए थे। वहां कमरे से वर्दी बदलकर खाना खाने के लिए अपनी बलेनो गाड़ी से कारागार के पास एक ढाबे पर पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। इसके बाद वह बुलंदशहर सिटी की तरफ गाड़ी लेकर चल दिए। रास्ते में चंद्रावली कट के पास में रोड पर गाड़ी खड़ी करके वह अपने बहनोई से फोन पर बात कर पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। तभी दो बदमाश उनके पास पहुंचे और तुरंत गन पॉइंट पर ले लिया। एक बदमाश ने उन्हें पीछे सीट के बीच दबाकर बैठा दिया जबकि दूसरा बदमाश गाड़ी चलाने लगा। चलती गाड़ी में बदमाशों ने उनसे 7500 रुपये, डेबिट कार्ड, गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन

सिपाही का आरोप है कि दोनों बदमाशों ने उनसे चलती गाड़ी में मारपीट की। इस बीच उनसे फोन पर फिंगरप्रिंट कर लॉक खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोड नहीं बताया। इस दौरान एक बदमाश फोन पर किसी पहलवान नाम के बदमाश से उनके नाम की ढाई लाख रुपये फिरौती लेने की बात कर रहा था। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गाड़ी की डिग्गी में बंद कर दिया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर ले जाने के बाद बदमाश उन्हें अलग-अलग जगह घूमते रहे। उसके बाद तड़के 3:30 बजे करीब दिल्ली ले जाने की बात करने लगे थे। जैसे ही बदमाश गाजियाबाद के नए बस अड्डे से होते हुए साहिबाबाद जीटी रोड पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। बदमाश उन्हें गाड़ी समेत साहिबाबाद रेलवे रोड पर छोड़कर भाग गए। सुबह छह करीब सिपाही ने डिग्गी खोलकर सफाई कर्मी को देखा तो वह शोर मचा कर बाहर निकले। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना साहिबाबाद पुलिस को दी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

मुकदमे के लिए बुलंदशहर तक दौड़ा सिपाही
दो बदमाशों के अगवा और बंधक बनाकर लूटने की घटना में सिपाही दुर्गेश तिवारी मुकदमा दर्ज करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। वहां स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन उन्हें देर शाम को साहिबाबाद पुलिस के पास भेज दिया। रात करीब 11 बजे सिपाही की तहरीर पर अगवा कर बलपूर्वक लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया।

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। बुलंदशहर पुलिस को भी घटना के बारे में बताया गया है। सिपाही की गाड़ी को बरामद कर फोन ट्रेस करने का काम चल रहा है। चार टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed