फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr: Father-two sons killed in road accident accident happened in car-truck collision on Gulavathi road

बुलंदशहर: गुलावठी रोड पर कार-ट्रक में हुई भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता, दो बेटों की मौत

Wed, 23 Mar 2022 08:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Mar 2022 08:45 AM IST
सार

गुलावठी रोड निवासी साकिर मंगलवार को वह अपने 12 वर्षे बेटे सानिब 10 वर्षीय उजैब के साथ मेरठ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, जब रात करीब 11 बजे पीरबिरयानी गांव के पास यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bulandshahr: Father-two sons killed in road accident accident happened in car-truck collision on Gulavathi road
घटना के बाद मौके पर लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद में शादी समारोह से अपने दो बेटों के साथ लौट रहे पिता का वाहन गुलावठी रोड पर गांव पीरबियाबानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीनों लोगों की मौत हो गई। पिता व उसके दोनों पुत्रों की मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को लेकर सीएससी सिकंदराबाद पहुंची।

विज्ञापन


नगर के गुलावठी रोड निवासी साकिर 33 वर्ष कबाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार को वह अपने 12 वर्षे बेटे सानिब  10 वर्षीय उजैब के साथ मेरठ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात तीनों सेंट्रो कार से वापस घर लौट रहे थे। करीब 11:30 बजे गुलावठी रोड पर ग्राम पीरबियावानी के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीता व दोनों पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के शव को लेकर सीएससी सिकंदराबाद पहुंची पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं पिता-दोनों पुत्रों की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग सीएससी पहुंचे। सीएससी पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी बची है। मृतक का बाकी परिवार दिल्ली के शाहीन बाग में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed