{"_id":"641d8e055fad20c1570e5081","slug":"bulandshahr-dibai-mla-use-bad-language-about-divyang-people-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: राज्यमंत्री के सामने डिबाई विधायक ने दिव्यांगजनों को कहे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: राज्यमंत्री के सामने डिबाई विधायक ने दिव्यांगजनों को कहे अपशब्द
Fri, 24 Mar 2023 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Mar 2023 05:18 PM IST
सार
डिबाई विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिव्यांगों के लिए अपशब्द कह रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान डिबाई विधायक सीपी सिंह ने मंच संभाला तो भूल गए कि दिव्यांगजनों के सम्मान में शब्दों की मर्यादा रखनी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
विस्तार
बुलंदशहर प्रदर्शनी हॉल में आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल वितरण के दौरान डिबाई विधायक सीपी सिंह शब्दों की गरिमा भूल गए। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अपशब्द बोलते हुए कहा, हमसे साइकिल की मांग करते हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन तक साइकिल नहीं पहुंचती। जब अधिकारियों से कहते हैं तो वह हमें कानून सिखाते हैं।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से नुमाइश के निकुंज हॉल में मोटराइज्ड साइकिल का वितरण किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने शिरकत की थी। जबकि अतिथि के तौर पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और डिबाई विधायक सीपी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
डिबाई विधायक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिव्यांगों के लिए अपशब्द कह रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान डिबाई विधायक सीपी सिंह ने मंच संभाला तो भूल गए कि दिव्यांगजनों के सम्मान में शब्दों की मर्यादा रखनी है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर कार्यक्रम के दौरान अनियमित्ता बरतने और मोटराइज्ड साइकिल वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत भाषा का प्रयोग किया और कहा, हमसे आकर साइकिल की मांग करेंगे, लेकिन जब इस संबंध में अधिकारियों को फोन किया जाएगा तो वह हमें कानून का पाठ सिखाएंगे।
जबकि अधिकारियों को पहले ही कह दिया गया था कि विधानसभा के अनुसार जितने पात्र हैं, उसके सापेक्ष प्राप्त मोटराइज्ड साइकिल को भेंट किया जाए। मंत्री से शिकायत की कि हर बार कार्यक्रम के दौरान उनकी विधानसभा के लोगों के साथ पक्षपात किया जाता है, क्योंकि वह समय पर मोटराइज्ड साइकिल लेने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं, जबकि पास के लोग पहले ही पहुंच जाते हैं।
बाद में दी सफाई
दिव्यांगजनों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा नहीं किया गया था। अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत मंत्री से की जा रही थी। भूल वश मुंह से दिव्यांगजनों के लिए ऐसे शब्द निकले हैं।- सीपी सिंह, विधायक, डिबाई