फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr boyfriend reach girlfriend house at night time her relative beat him to death

इश्क का खूनी अंजाम: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Mar 2023 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(डिबाई)
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(डिबाई) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Mar 2023 10:08 AM IST
सार

बुलंदशहर में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में युवक का दोष बस इतना था कि वह रात के समय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया था।

विज्ञापन
Bulandshahr boyfriend reach girlfriend house at night time her relative beat him to death
मौके पर मौजूद भीड़ और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर रात को मिलने पहुंचे प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बुरी तरह पीटा। शोर-शराबा होने पर युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर अपने घर आ गए।
विज्ञापन


हालत बिगड़ती देख उसे निजी अस्पताल में दिखाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर घर बुलाकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed