फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahr bhabhi gave alcoholic substance to nanad sister in law then get her sexually assaulted by boy friend make viral video

भाभी का घिनौना खेल: ननद का मुंह बंद कराने के लिए खिलाया नशीला पदार्थ, दुष्कर्म कराकर बना लिया वीडियो और...

Fri, 16 Jul 2021 11:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jul 2021 11:05 AM IST
सार

बेहोशी की हालत में पुत्रवधू ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ प्रेमी से दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। होश में आने पर पुत्रवधू ने उनकी पुत्री को दुष्कर्म का वीडियो दिखाते हुए कहा कि....

विज्ञापन
Bulandshahr bhabhi gave alcoholic substance to nanad sister in law then get her sexually assaulted by boy friend make viral video
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ननद का मुंह बंद कराने के लिए भाभी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी से दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई गई। किसी को उसके प्रेमी के बारे में बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


नगर निवासी महिला ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करती है। उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ 10 नवंबर 2020 से सिकंदराबाद के एक मोहल्ले में किराए पर रहने लगा। उसकी 15 वर्षीय पुत्री भी भाई और भाभी के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


बताया कि किराए पर रहने के दौरान पुत्रवधू के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हो गए। उसकी पुत्री ने अपनी भाभी को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जानकारी होने पर पुत्रवधू ने उसी दिन उनकी नाबालिग पुत्री, पुत्र, अन्य बच्चों को प्रेमी के साथ मिलकर दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पुत्रवधू ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ प्रेमी से दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। होश में आने पर पुत्रवधू ने उनकी पुत्री को दुष्कर्म का वीडियो दिखाते हुए कहा कि यदि उसके प्रेम संबंधों और अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।


बताया कि बेटी की हालत खराब होने पर जब वह उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंची तो उन्हें जानकारी हुई उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। बेटी ने पूछने पर उसने उन्हें घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाभी ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कराया।
 
नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद ने कहा कि, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed