फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Power Corporation imposed a fine of 32 lakhs on the irrigation department

पावर कारपोरेशन ने सिंचाई विभाग पर लगाया 32 लाख का जुर्माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Power Corporation imposed a fine of 32 lakhs on the irrigation department
बुलंदशहर। सरकारी दफ्तरों में ही जब बिजली चोरी होगी तो आम लोगों से सुधार की क्या उम्मीद रखी जा सकती है। सिंचाई विभाग का एक मामला सामने आया है। विभाग ने बिजली का कनेक्शन तो दो किलोवाट का ले रखा था, लेकिन बिजली 22 किलोवाट तक प्रयोग की जा रही थी। पावर कारपोरेशन की चेकिंग के दौरान यह खेल सामने आया है। मामले में शहर एक्सईएन ने करीब 32 लाख का जुर्माना लगाते हुए विभाग को नोटिस भेजा है। जानकारी के अनुसार नहर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में कुछ दिन पूर्व बिजली निगम के अफसरों और कर्मियों ने चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान सामने आया कि विभाग के दफतर में कनेक्शन तो दो किलोवाट का था, लेकिन यहां बिजली 22 किलोवाट तक प्रयोग की जा रही थी। दो किलोवाट के कनेक्शन से कई एसी चल रहे थे। यह खेल पिछले कई सालों से चल रहा था और साल दर साल पावर कॉरपोरेशन को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा था। बिजली निगम के शहर एक्सइएन ने बताया कि जांच पड़ताल कने के बाद सिंचाई विभाग पर लोड से अधिक बिजली का प्रयोग करने पर कुल ३२ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सिंचाई विभाग को पावर कारपोरेशन की ओर से नोटिस भी भेजा गया है। वहीं, विभागीय सूत्रों की मानें तो ऐसा नही है कि पिछले बिजली एक्सईएन को ये बात पता ना हो। क्योंकि सिंचाई विभाग का यह कार्यालय पावर कारपोरेशन के दफ्तर से ही लगा हुआ है। लेकिन अफसरों से मिलीभगत के चलते किसी ने भी छापेमारी की कोशिश नही की। और भी कई विभाग है एक्सईएन की रडार पर सिंचाई विभाग में इतने बड़े गोलमाल का मामला पावर कारपोरेशन में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो शहर एक्सईएन की रडार पर अभी बहुत से सरकारी विभाग है। जहां कम किलोवाट पर अधिक बिजली का प्रयोग किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अन्य विभागों के बिजली की खपत की जांच भी जल्द की जा सकती है। कोट कुछ दिन पूर्व चेकिंग अभियान के दौरान यह मामला पकड़ में आया। दो किलोवाट का कनेक्शन था, लेकिन 22 किलोवाट तक बिजली प्रयोग की जा रही थी। 32 लाख का असिस्मेंट और नोटिस सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है।  - शिवकुमार, एक्सईएन शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed