फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar People gathered to donate blood in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में रक्तदान को उमड़े महादानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar People gathered to donate blood in honor of martyrs
रक्तदान शिविर का उद्घाटन के दौरान एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी और अन्य अतिथि। - फोटो : AMAR UJALA
ख़ुर्जा। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 'लहू देश के लिए, कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महादानियों ने रक्तदान कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए महावीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान किया। रक्दान शिविर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर सूरजमल जटिया चिकित्सालय में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम लवी त्रिपाठी, कारगिल युद्ध के समय सेना में अपनी सेवा देने वाले वाले लांस नायक रिटायर्ड योगेंद्र पाल सिंह और विहिप के प्रांत सहमंत्री ब्रूनो भूषण ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि उनके पिता भी फौज में थे। देश के प्रति एक सैनिक के जÓबे को उन्होंने बचपन से ही देखा है। इसी माहौल में पली बढ़ी हैं। उन्होंने शहीदों को नमन किया। एसडीएम ने कहा कि आज के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन एक सार्थक पहल है। समाज सेवी सोनू पंडित ने वीर शहीदों के सम्मान में एक भावपूर्ण कविता का पाठ किया। शिविर में रक्तदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन करने के बाद ही अन्य प्रक्रियाएं शुरू की गई। वैश्विक माहामारी कोरोना काल के दौरान उमस भरी गर्मी के बीच में महादानियों का उत्साह देखने लायक था। सुबह से ही रक्तदान के लिए लंबी लाइन लगी रही। 48 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया और रक्तदान किया। ब्रूनो भूषण ने कहा कि निश्चत समयाविधि पर रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। अधिवक्ता प्रवीण भाटी, हरिओम नागर, जीतू कटारिया, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा सिंह, संतोष कुमार नाविक, सरोज, इंद्रपाल सिंह, योगेश सिंह, अरमान अली आदि का विशेष सहयोग रहा। इन लोगों ने किया रक्तदान आकाश, अजय, संदीप, नईमुद्दीन, मोहसिन, हामिद, सोनू पंडित, प्रिंस, नीरज, कपिल, रंजीत, पंकज, आकाश, तरुण, लवकुश, शिव, विकास, जितेन्द्र, नवनीत, जितेन्द्र, दिव्यांश, अंकित, सोमदत्त, रोहित, जगवीर, मुकेश, जोगेन्द्र, आशीष, भिखारी, दिवाकर, अजय, नंदकिशोर, राहुल, महेश, अमित, मोहित,  मनीष, रवी, विवेक, मनीष, श्रीपाल, अंकुर, मोहित, विकास, किशन, सुमित, रोहित। कोट कारगिल विजय दिवस पर हर साल अपने साथियों की याद से मन गमगीन हो जाता है। कारगिल युद्ध के दौरान मै सिग्रल कोर में तैनात था। सभी साथयों के शहीद होने और घायल होने की सूचना प्रसारित करना पड़ता था। लेकिन विषम परिथितियों में भी हमारे साथियों ने दुश्मन को धूल चटा दिया, इस बात का गर्व हमेशा रहता है। - योगेंद्र पाल सिंह, रिटायर्ड, लांस नायक कोरोना संकट काल में अमर उजाला ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर काफी सराहनीय कार्य किया है। इस महामारी के दौरान रक्त की कमी भी चल रही है। ऐसे समय में रक्तदान करने से जरूरतमंद को मदद पहुंचेगी। एक यूनिट रक्त चार लोगों का जीवन बचाता है। - आरसी वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सूरजमल जटिया अस्पताल, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed