फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Open market on both sides, jam in the city

दोनों तरफ खुला बाजार, नगर में लगा जाम  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Open market on both sides, jam in the city
बुलंदशहर। लॉक डाउन के बाद करीब चार माह बाद बुधवार को जनपद में बाजार दोनों साइड में खुले। इस दौरान काफी संख्या में लोग बजारों में लोगों की चहल पहल देखने को मिली। बाजार के दोनों साइड खुलने के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थित भी बनी रही। कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। एक तो रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और दूसरे जिला प्रशासन ने व्यापारियों की मांग के चलते दोनों साइड का बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके चलते बाजारों में बुधवार को जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। अंसारी रोड पर देखने में आया कि कई स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, नगर के मेडिसन मार्केट में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। उपस्थित लोगों में से कई ने मास्क तक नहीं पहन रखे थे। दोनों साइड का बाजार खुलने से जहां व्यापारी वर्ग खुश नजर आ रहा है वहीं, संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इसका कारण सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करना हैं। वहीं, दोनों साइड बाजार खुलने के चलते नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की भी समस्या बनी रही। रोडवेज बस स्टैंड से अंसारी रोड चौराहे तक घंटो तक लंबा जाम लगा रहा। जिसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाकर राहत दी। वहीं, अम्बर सिनेमा रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इसका कारण दुकानों के बाहर बेतरकीब से वाहनों का खड़ा होना रहा। मोती बाग और बूरा बाजार चौराहे पर भी घंटो जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। कोट सोशल डिस्टेंस के पालन को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां से सोशल डिस्टेंस के पालन नहीं करने की सूचना आदि आ रही है। वहां पर कार्रवाई की जा रही है। सभी दुकानदारों को भी जागरूक किया जा रहा है। - अभय कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed