फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar No strong lobbying in the cases pending in court, notice to BSA

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों में नहीं की मजबूत पैरवी, बीएसए को नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar No strong lobbying in the cases pending in court, notice to BSA
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों में मजबूत पैरवी नहीं की गई है। ऐसे लगभग 60 मुकदमे बताए जा रहे हैं, जिनमें काउंटर भी नहीं लगाया गया है। यह लापरवाही सामने आने पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जबाव तलब कर लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। विभाग पर आए दिन कोर्ट में मुकदमे भी दर्ज होते रहते हैं। ऊपर से अफसरों की लापरवाही से इन मुकदमों की कोर्ट में मजबूत पैरवी नहीं की जाती और काउंटर भी समय पर नहीं लगाया जाता है। इसके चलते विभाग के उच्च अधिकारियों तक को कोर्ट में तलब होना पड़ता है। बेसिक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक मुकदमे होने पर अब मुख्य सचिव ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्य सचिव ने बीएसए को कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों में मजबूत पैरवी नहीं करने और काउंटर नहीं लगाने पर नोटिस जारी कर कड़ी नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया है। साथ ही इस लापरवाही का कारण भी पूछा है। बताया गया कि इस तरह के नोटिस मुख्य सचिव की ओर से प्रदेश के 15 बीएसए को जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव का नोटिस मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि विभाग के लगभग 60 ऐसे विचाराधीन मुकदमे हैं, जिनमें मजबूत पैरवी नहीं की गई और न ही समय पर काउंटर लगाया गया है। अब नोटिस जारी होने पर अफसरों ने कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों की फाइल खंगालने के साथ उनकी मजबूत पैरवी करने और समय पर काउंटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह हैं कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे बीएसए कार्यालय के अफसरों ने बताया कि कोर्ट में जो भी मुकदमे विचाराधीन हैं। उनमें शिक्षकों की नियुक्ति, पेंशन बहाली, शिक्षकों के समायोजन संबंधित, शिक्षकों की बहाली और बर्खास्त शिक्षक आदि से संबंधित हैं। सबसे अधिक मुकदमे शिक्षकों के समायोजन से संबंधित हैं। जब भी शिक्षकों के समायोजन की शुरूआत होती है तो अधिकतर शिक्षक इसके विरोध में कोर्ट चले जाते हैं। कोट कोर्ट में विचाराधीन जो भी विभाग के मुकदमे हैं। उनमें मजबूत पैरवी की जा रही है। अधिकांश मुकदमे पुराने हैं। मेरे द्वारा इस समय मुकदमों में काउंटर समय पर लगाया जा रहा है। इससे मुख्य सचिव को अवगत करवाया जाएगा। जो भी कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन हैं, उनकी सूची तैयार करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed