फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

बिजली का सौभाग्य तो पाया पर नहीं चुकाई बिल की एक पाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिजली का सौभाग्य तो पाया पर नहीं चुकाई बिल की एक पाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 81 हजार 213 बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से बिल का एक भी पैसा जमा नहीं किया है। इनमें चालीस हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सौभाग्य योजना में कनेक्शन लिया था। अब इनके कनेक्शन काटने की तैयारी हो रही है। इनके समेत विद्युत निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने की तैयारी में है।
जिले में करीब दो लाख से अधिक गैर सरकारी बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें एक लाख से अधिक उपभोक्ता ही नियमित या समय-समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं। जबकि 81 हजार 213 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता बिजली अफसरों के रडार पर हैं। बिजली अफसरों ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर अधीनस्थों को दे दी है। जल्द ही इनके कनेक्शन काटने के साथ मॉनिटरिंग के लिए योजना बनाई गई है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम में अबतक बिल नहीं जमा करने वालों में 22 हजार 973 उपभोक्ता, विद्युत वितरण मंडल द्वितीय में 19 हजार 570 उपभोक्ता और विद्युत वितरण मंडल तृतीय में 38 हजार 670 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

बकायेदारों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। विभागीय अफसरों की मानें तो 81 हजार 213 उपभोक्ताओं में 50 फीसदी यानी 40 हजार से अधिक सौभाग्य योजना से जुड़े उपभोक्ता हैं जिन पर पावर कारपोरेशन का 90 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। अफसरों के अनुसार सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन देने के दौरान बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क तो एपीएल कार्ड धारकों को दस से 12 किस्तों में कनेक्शन की राशि जमा करनी थी। जिससे धनराशि देने में उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो। लेकिन उपभोक्ताओं ने राशि तो दूर बिलिंग काउंटर की ओर रुख तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 81 हजार 213 उपभोक्ताओं पर पावर कारपोरेशन का 1 अरब 78 हजार 50 लाख 29 हजार 501 रुपये का बिजली बिल बकाया है। जिनमें शहरी क्षेत्र के मात्र पांच हजार 192 उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग का 26 करोड़ 92 लाख 63 हजार 169 रुपये का बिल बकाया है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में 76 हजार 21 बकायेदार उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग का 151 करोड़ 57 लाख 66 हजार 332 रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा है।
विभागीय अफसरों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया चल रहा है। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने पर काफी लोगों के कनेक्शन काटे जा चुके है। ऐसे उपभोक्ताओं में कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने बिजली बिल जमा करने की जगह कनेक्शन कटने के बाद किसी अन्य नाम से कनेक्शन ले लिया है।

चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह = कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा न करने वाले 81 हजार 213 उपभोक्ता हैं। जिन पर विभाग का 178 करोड़ 50 लाख 29 हजार 501 रुपये का बिजली बिल बकाया है। संबंधित उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने व बिजली बिल वसूली के लिए सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही जिले में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed