फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

रिश्वत लेकर बदमाशों को पनाह देने में सिपाही लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रिश्वत लेकर बदमाशों को पनाह देने में सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आए जनपद निवासी तीन शातिरों ने चौकाने वाला खुलासा किया है। बदमाशों ने बताया है कि नगर कोतवाली में तैनात सिपाही नाजिम नगर में पनाह देने के लिए उनसे एक लाख रुपये हर महीने वसूलता है। नोएडा पुलिस की सूचना बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
बीती 14 फरवरी को नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश साजिद उर्फ चिमड़ा निवासी गांव भवरा, जावेद निवासी गांव चिड़ावक और फुरकान निवासी आसिफाबाद थाना गुलावठी को मुठभेड़ के गिरफ्तार किया था। इन बदमाशों पर बुलंदशहर और नोएडा के विभिन्न थानों में संगीन अपराधों की धाराओं में मामले दर्ज हैं। दोनों जिलों की पुलिस को इन तीनों की तलाश थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह क्षेत्र में छिप कर रहने के लिए नगर कोतवाली में तैनात सिपाही नाजिम को एक लाख रुपया महीना सिपाही को पहुंचाते थे। नोएडा पुलिस ने इसकी जानकारी
विज्ञापन

तत्काल एसएसपी बुलंदशहर को दी। एसएसपी ने जानकारी होते ही सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ बदमाशों को पनाह देने पर विभागीय कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में बीते कई दिनों से जुटी हुई थी। आरोपियों की लोकेशन बुलंदशहर में आ रही थी। जिसके बाद से नोएडा पुलिस की टीम बीते दिनों करीब दो दिनों तक नगर कोतवाली क्षेत्र में ठहरी हुई थी और आरोपियों की तलाश कर रही थी। बकौल नोएडा पुलिस उन्होंने आरेापियों को नोएडा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
सिपाही पर बदमाशों को पनाह देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी इस तरह के आरोपी पुलिसकर्मियों पर लगते रहे हैं। वहीं, अब सवाल है कि आरोपियों को उक्त सिपाही कितने माह से पनाह दिए हुए था। इसके अलावा आरोपियों ने क्षेत्र में रहकर क्या-क्या किया है, यह भी जांच का विषय है। हालांकि, अफसर अभी जांच की बात कह रहे हैं।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी = नगर कोतवाली में तैनात सिपाही नाजिम के आपराधिक गिरोह के लोगों से संपर्क में रहने की शिकायत मिली है। जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर अग्रिम विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed