बुलंदशहर। जिले के कोविड-19 अस्पतालों में अभी भी मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। सोमवार सुबह को वीआईआईटी एल-1 अस्पताल में मरीजों द्वारा खाना न मिलने पर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वहीं, मरीजों ने रोटी और सब्जी में कीड़े निकलने की बात कही हैं। कोविड-19 मरीजों को शासन द्वारा प्रतिदिन की डाइट निर्धारित हैं। लेकिन जिले में कोविड-19 मरीजों को न तो समय से खाना मिल रहा है और न ही पानी। जिले में अब तक कई क्वारंटीन सेंटर और कोविड-19 अस्पतालों में अनियमितता को लेकर वीडियो वायरल हो चुकी हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर अफसरों को सुधार के निर्देश दिए गए, लेकिन हकीकत अभी भी पहले जैसी हैं। सोमवार को वायरल हुई वीडियो में मरीजों ने खाना समय से न मिलने और खाने में कीड़े निकलने व स्व'छ पानी न मिलने, छोटे ब\"ाों को पीने के लिए दूध आदि न मिलने का आरोप लगाया। रोटी क\"ाी और कीड़े निकलने पर मरीजों को भूखा भी सोना पड़ा। मरीजों ने तीन दिन में किया दूसरी बार विरोध वीआईआईटी में खाना समय से न मिलने का सोमवार को विरोध करने वाले मरीजों ने तीन दिन पूर्व भी विरोध किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिलाधिकारी ने जांच की कर लापरवाही अफसरों से स्पष्टीकरण और खाने वाले का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन दिन व्यतीत होने पर कोविड-19 मरीजों की समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ हैं। दो दिन पूर्व नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर नामित अधिकारी, एसडीएम सदर और कानूनगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टंकी का पिला रहे पानी शासन ने कोविड-19 मरीजों को पीने के पानी की सील बंद बोतल देने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने भी गत दो दिन पूर्व मरीजों को पानी की सील बंद बोतल के निर्देश दिए थे। लेकिन मरीजों को पानी की सील बंद बोतल नहीं दी जा रही है, जिससे मरीजों को मजबूरन टंकी का पानी पीना पड़ रहा हैं। कोट तीन दिन पूर्व अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी