फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Married woman's body found hanging from the noose under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Married woman's body found hanging from the noose under suspicious circumstances
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का शव शनिवार सुबह उसके कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसे देखकर मृतका के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने मामले में कोई तहरीर खबर लिखे जाने तक नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर के मौहल्ला चौधरीखेल निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होनें अपनी पुत्री सोनी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही गांव गालिबपुर निवासी युवक हरेंद्र पुत्र मुंशी के साथ की थी। बताया गया कि शुक्रवार रात को सोनी घर की ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। लेकिन, शनिवार सुबह वह नीचे नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना  मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया । वहीं, शनिवार शाम को शव गांव में पहुंचने के बाद परिजनों ने गंगातट पर अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed