लापता अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
खुर्जा। नगर के गुलशन विहार कॉलोनी स्थित अपने घर से शनिवार शाम बाहर निकले अधिवक्ता वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह खबरा गांव के पास उनकी बाइक पड़ी मिली। सदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता के लापता होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी समेत आला अधिकारी कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिला। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता धमेंद्र चौधरी पुत्र साहब सिंह परिवार के साथ नगर की गुलशन विहार कालोनी में रहते हैं। शनिवार शाम वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों के मुताबिक उनका फोन नंबर मिलाने पर बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों की शिकायत के बाद रात के समय से ही पुलिस और परिजनों ने अधिवक्ता की काफी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने खबरा मार्ग पर सड़क किनारे एक बाइक पड़ी हुई देखी। पहचान करने पर बाइक अधिवक्ता धर्मेन्द्र चौधरी की निकली। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, सीओ सुरेश कुमार, सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर खुर्जा सुभाष सिंह और एसओजी की टीम खबरा मार्ग पर पहुंच गई। आला अधिकारी और फोर्स ने अधिवक्ता की तलाश करने के लिए खेत-खलिहान छान मारा, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द ही अधिवक्ता की तलाश कर ली जाएगी। सैकड़ों लोगों ने छान मारा जंगल, नहीं मिला सुराग अधिवक्ता धमेंद्र चौधरी के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की ने अधिवक्ता के कपड़े के आधार पर उसकी लोकेशन खबरा के गांव के पास एक जंगल के पास दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौैके पर गन्ने के खेत और घना जंगल है। स्थानीय करीब 150 ग्रामीणों, खुर्जा नगर से आए लोगों और पुलिस टीम ने घंटो मशक्कत कर कांबिंग की है, लेकिन अधिवक्ता का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की सर्च पार्टी लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल पर पहुंचे आईजी जोन अधिवक्ता के लापता होने की सूचना के बाद रविवार रात करीब आठ बजे आईजी जोन प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को जल्द से जल्द सुराग लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।