फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Irregularity found in Pradhan Mantri Awas Yojana, service of engineer-surveyor terminated

प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली अनियमितता, इंजीनियर-सर्वेयर की सेवा समाप्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Irregularity found in Pradhan Mantri Awas Yojana, service of engineer-surveyor terminated
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में कई स्थानों पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनियमितता पाए जाने पर पीएमसी संस्था के सर्वेयर और इंजीनियर की सेवाएं समाप्त की गई है। साथ ही दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शिकारपुर के मोहल्ला चौक में योगेन्द्र सिंह उर्फ राहुल (सभासद) व सुनील की नियम विरुद्ध गलत जियोटैग कर लाभार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व धनराशि जारी कर दी गई। मामला संज्ञान में आने पर कंसलटेंट व पीएमसी संस्था आरईपीएल नोएडा के सर्वेयर अमन कुमार एवं इंजीनियर विशल की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही दोनों के खिलाफ शिकारपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि योजना में अनियमितता बरतने पर वर्ष 2018 से लेकर 2020 तक छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जिनमें 10 जुलाई 2018 को खानपुर में सभासद के देवर गौतम पुत्र बाबू, 15 जुलाई 2018 को सर्वेयर हसन, 30 मार्च 2018 को सभासद के पति नरेश पुत्र झम्मन निवासी ककोड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा 20 जनवरी 2020 को राहुल निवासी गढ़ मुक्तेश्वर, रवि कुमार निवासी रामपुर तथा उमेश कुमार निवासी रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। 23 सर्वेयर और 8 इंजीनियरों की हो चुकी है सेवा समाप्त एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरते जाने पर अब तक 23 सर्वेयर और 8 इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। साथ ही इन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है। इन सर्वेयर और इंजीनियरों को क्षेत्र में कहीं पर भी सेवा में नहीं रखा जा सकेगा। साथ ही उन्होंने लोगों ने अपील भी किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह से नि:शुल्क है। योजना के अंतर्गत कोई भी रूपये पैसे की मांग करे तो तत्काल संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed