फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar 4 murder in 48 Hour

48 घंटे में चार हत्याओं से दहला जनपद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar 4 murder in 48 Hour
बुलंदशहर। जनपदभर में गत सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हुई चार अलग-अलग हत्याओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस अब तक दो मामलों का राजफाश कर चुकी है। लेकिन, बुधवार को हुई युवक की हत्या अभी पहेली बनी हुई है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी 70 वर्षीय वृद्धा चंद्रवती पत्नी देवकी प्रसाद शर्मा सोमवार देर शाम अपने खेत पर बोंगे में भूसा भरवा रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी सुनील पुत्र कुंवरपाल खेत पर हाथ मे धारदार हथियार लेकर पहुंच गया। आरोपी ने चंद्रवती पर धारदार हथियार से कई बार वार किये। जिससे वृद्धा की मौत हो गयी थी। साथ ही आरोपी ने गांव निवासी तीन अन्य लोगों पर भी जानलेवा हमला किया था। जबकि ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी। चारों घायलों का उपचार चल रहा है। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव पगोना में स्थित एक शिव मंदिर में सोमवार की देर रात दो संतों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। गांव पगौना शिव मंदिर पर 10 वर्षों से गरीबदास उर्फ जगन दास निवासी भदेसी आश्रम अलीगढ़ तथा उनका शिष्य शेरसिंह उर्फ सेवादास निवासी गांव कनौरा थाना छतारी मंदिर की देखभाल करते थे। सोमवार को गांव पगोना निवासी मुरारी उर्फ राजू पुत्र देवी सहाय एक संत का चिमटा उठाकर ले गया था। संत द्वारा उसके घर जाकर नाराजगी प्रकट की गई। इसी बात को लेकर मुरारी द्वारा दोनों महात्माओं की डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। अभी जनपद पुलिस महिला और दो साधुओं की हत्या से बरी भी नही थी कि बुधवार को शिकारपुर क्षेत्र में एक अन्य युवक की हत्या कर दी गयी। उसका गोली लग हुआ शव पड़ोसी गांव में आरोपी पक्ष के घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक रोबिन क्षेत्र के गांव मुरली नगला का निवासी था। बुधवार को उसका शव क्षेत्र गांव हिरनोट में गोली लग हुआ मिला। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले मे तहरीर नही ढ़ी गयी थी। कोट शिकारपुर में वृद्ध महिला और अनूपशहर में दो साधुओं की हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर राजफाश कर दिया गया है। जल्द ही शिकारपुर कांड से भी पर्दा उठा दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed