फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar 16 newly found corona infection cases, 22 discharges

16 नए मिले कोरोना संक्रमण के केस, 22 हुए डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar 16 newly found corona infection cases, 22 discharges
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ों में भी सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार कोरोना संक्रमण के 16 नए केस सामने आए हैं। जिनमें सर्वाधिक नगर क्षेत्र के 13 मामले हैं। वहीं सिकंदराबाद, खुर्जा औैर गुलावठी में एक-एक केस सामने आए हैं। इसके अलावा 22 मरीज स्वस्थ्य होकर कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में अब तक कुल संक्रमित केसों की संख्या 1032 हो गई है। जिसमें 210 लोग उपचाराधीन हैं। 797 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्जार्च हो चुकी हैं। जबकि, 25 लोगों की पूर्व में मौत हो चुकी है। शनिवार को आई रिपोर्ट में नगर क्षेत्र के 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें साठा मोहल्ले के पांच लोग पूर्व में संक्रमण की चपेट में आए एक स्वास्थ्य कर्मी के परिजन हैं। एक सकं्रमित मरीज इमलिया गांव का निवासी है। सूर्यानगर कालोनी निवासी दो लोग संक्रमित हैं। जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क का बताया जा रहा है। एक गाजियाबाद में नौकरीपेशा व्यक्ति है। दो मरीज मोरीगेट मोहल्ला, एक इंद्रलोक कालोनी और एक मरीज देवीपुरा का है। सिकंदराबाद के तहसील क्षेत्र के गांव गांगरोल का एक मरीज संक्रमित है। इसके अलावा एक मरीज गुलावठी और एक खुर्जा क्षेत्र का है। इसके अलावा नौ जुलाई को एक मेरठ केस की गिनती बुलंदशहर में हुई थी जिसे ट्रांसफर किया गया है। 22 लोग अस्पताल से हुए डिस्जार्च जनपद मे शनिवार को 22 कोराना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इनमें सात लोग जहांगीराबाद, चार खुर्जा, दो सिकंदराबाद, एक औरंगाबाद, एक शिकारपुर, तीन बुलंदशहर नगर क्षेत्र और चार अनूपशहर के लोग शामिल हैं। कोट कारोना की रोकथाम के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अभियान चलाकर रैंडम चेकिंग भी की जा रही है। शनिवार को कुल 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 22 लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed