फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandahahr 37 found corona infected, including veterinarian

पशु चिकित्सक समेत 37 मिले कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandahahr 37 found corona infected, including veterinarian
बुलंदशहर। जनपद में रविवार को शिकारपुर क्षेत्र के एक पशु चिकित्सक समेत 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 22 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर जनपद में अब कुल कोरोना के केस 1215 हो गए हैं। जिसमें अब तक 964 लोग ठीक होकर घर जा चुके है तो &0 लोगों की मौत हो गई हैं। 221 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। जनपद में कोरोना सैपलिंग की संख्या बढऩे पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा हैं। रविवार को खुर्जा क्षेत्र में सर्वाधिक 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें छह सराय नसरूल्ला के और एक खुशीपुरा, एक शिव मंदिर व एक करौरा क्षेत्र के और शेष छह अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलंदशहर नगर के कालाआम चैराहे के निकट पांच युवक समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शिकारपुर नगर क्षेत्र में एक पशु चिकित्सक, एक वार्ड ब्यॉय और तीन अन्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। सिकंदराबाद क्षेत्र के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें तीन नगर क्षेत्र के तो दो रिठौली गांव के निवासी हैं। डिबाई क्षेत्र के चैढ़ेरा निवासी एक युवक और कसेरकलां निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा औरंगाबाद के अजीजाबाद निवासी 10 वर्षीय मासूम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही एक अन्य में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, ऊंचागांव के बलरामपुर निवासी एक युवक में और मुनी क्षेत्र निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोट 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। 22 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। कोरोना संक्रमित को तलाशने के लिए प्रतिदिन टीमों को भेजकर सैंपल की जांच कराई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि टीम का सहयोग करें और बीमार व्यक्ति की जानकारी देने के साथ जांच अवश्य कराएं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed