फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   btech student arrested with four cartridges at metro station

Ghaziabad News: मेट्रो स्टेशन पर चार कारतूस के साथ बीटेक छात्र गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
btech student arrested with four cartridges at metro station
साहिबाबाद। मोहननगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार को सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी ने चेकिंग के दौरान बीटेक छात्र को चार कारतूसों के साथ पकड़ लिया। उप निरीक्षक ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसका दोस्त बैग देकर फरार हो गया था। छात्र को साहिबाबाद पुलिस के सुपुर्द कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीआईएसएफ के उप निरीक्षक अमरपाल सिंह रविवार को मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे बैग स्कैनिंग मशीन पर ड्यूटी कर रहे थे। मेरठ के ग्राम सोहरका में रहने वाला छात्र गौतम सिंह और उसका दोस्त दोनों एक साथ पहुंचे। मेट्रो प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले उप निरीक्षक अमरपाल ने गौतम के बैग की चेकिंग की। तो मशीन की स्क्रीन पर बैग के अंदर कारतूस बना कुछ आकार नजर आया। उन्होंने बैग को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें चार कारतूस बरामद हुए। उन्होंने आरोपी को साहिबाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि छात्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed