{"_id":"66fae025120458e58507902b","slug":"bsp-expels-divisional-in-charge-of-ghaziabad-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी रवि गौतम का टिकट रद्द: कहा- 50 लाख खर्च हो चुके, 30 लाख और मांगे जा रहे; मंडल प्रभारी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी रवि गौतम का टिकट रद्द: कहा- 50 लाख खर्च हो चुके, 30 लाख और मांगे जा रहे; मंडल प्रभारी निष्कासित
Mon, 30 Sep 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:00 PM IST
सार
रवि गौतम को गाजियाबाद शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। जिनका अभी टिकट कैंसिल कर दिया गया है। इसके बावजूद रवि गौतम तमाम तरह के आरोप पार्टी पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के मंडल प्रभारी रहे राजकुमार गौतम को पार्टी ने सोमवार को निष्कासित कर दिया। इसकी पुष्टि बसपा के जिला अध्यक्ष दयाराम सेन ने की। उन्होंने बताया कि राजकुमार गौतम निवासी बुलंदशहर काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल चल रहे थे। अनुशासनहीनता में उनके खिलाफ जांच कराई गई।
विज्ञापन
कई बार चेतावनी के बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जिसकी पुष्टि होने पर उनको पार्टी से निष्कासित किया गया। बसपा के जिला अध्यक्ष दयाराम सेन बताया कि
विज्ञापन
पार्टी में सैकड़ों लोगों को सदस्यता देने के अलावा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप गई है। इसके अलावा बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए मंथन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी का माला अर्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा के उपचुनाव में भी बसपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पार्टी ने हाल ही में रवि गौतम को गाजियाबाद शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। जिनका अभी टिकट कैंसिल कर दिया गया है। इसके बावजूद रवि गौतम तमाम तरह के आरोप पार्टी पर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 50 लाख रुपए का खर्चा हो चुके हैं। 30 लाख रुपए पार्टी के द्वारा और मांगे जा रहे हैं। वह इसका वहन नहीं कर सके, इसके लिए उनका टिकट काट दिया गया।