फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BSF jawan died after falling and suffering head injuries in Jahangirpur

UP News: बीएसएफ जवान की सिर पर चोट लगने से गई जान, अगरतला में थी ड्यूटी; पूरे गांव में पसरा मातम

Fri, 13 Dec 2024 07:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाले बीएसएफ जवान की चोट लगने की वजह से मौत हो गई। बीएसएफ जवान त्रिपुरा में तैनात थे। साल 2009 में नौकरी लगी थी। 

विज्ञापन
BSF jawan died after falling and suffering head injuries in Jahangirpur
बीएसएफ जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुर। क्षेत्र के नार मोहम्मद पुर गांव निवासी बीएसएफ जवान की गिरने पर सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वहीं उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक गांव में पहुंचेगा।

विज्ञापन


नार मोहम्मदपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह (37) सीमा सुरक्षा बल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी नौकरी वर्ष 2009 में लगी थी। वर्तमान में 69 बटालियन में त्रिपुरा राज्य के अगरतला में तैनात थे।
विज्ञापन


चाचा के बेटे प्रदीप ने बताया कि बुधवार को बटालियन से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्र सिंह को ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आ गए। तभी चक्कर आने से वही जमीन पर गिर गए और सिर पर गहरी चोट लग गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग वहीं पर पहुंच गए। तभी बृहस्पतिवार रात को उपचार के दौरान राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। अब उनका शव गांव में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed