फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brutality: Nails were pulled out from the girl's hair, her tongue was also pressed.

हैवानियत : बच्ची के प्लास से उखाड़े थे नाखून, जीभ को भी दबाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Brutality: Nails were pulled out from the girl's hair, her tongue was also pressed.
रिची कुमार
विज्ञापन

लोनी। सौतेला पिता अपनी हैवानियत पर उतर गया था। 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और बेटे से कुकर्म करने के बाद दोनों को डराता रहता था। बच्ची के पैरों के नाखून उसने प्लास से उखाड़े थे। धमकाता था कि अगर इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो, उसका बुरा हाल कर देगा। बच्ची को घर से बाहर भी नहीं जाने देता था। एक बार एक पुलिसकर्मी उनकी गली में आया। बच्ची ने भाई से कहा कि पुलिस से वह शिकायत करेगी।
यह बात जब उसे पता चली तो उसने बेटी के साथ मारपीट की। पुलिस को बताने की धमकी देने पर बेटी के दोनों पैरों के नाखूनों को उसने प्लास से उखाड़ दिया। बच्ची दर्द से चिल्लाती रही। रोने पर बच्ची को और मारता था। कई बार प्लास से बेटी की जीभ पकड़ लेता था। घटना के खुलासे होने के बाद बच्ची के भाई ने बताया कि उसके पिता जब उसकी बहन को कमरे में ले जाते थे। तो अंदर से बहन के रोने की आवाज आती थी। ऐसा कई बार हुआ। बहन की रोने की आवाज सुनने से परेशान होकर वह घर से चला गया था।
विज्ञापन

वहीं थाने पर जब बच्ची के सामने उसके सौतेले पिता को लाया गया, तो बच्ची सहम गई थी। वह डर के मारे कुछ बोल नहीं रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने बच्ची को डरने से मना किया। एसीपी ने बताया कि बच्ची अभी चाइल्ड केयर में हैं। दोनों बच्चों ने अब अपने माता और पिता के साथ रहने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने भाग कर शादी की थी
पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने करीब 15 साल पहले भाग कर शादी की थी। शादी के बाद वह दिल्ली के एक इलाके में रहते थे। कोरोना काल में जब उनके पिता की मौत हो गई, तो घर में पालन-पोषण का संकट आ गया था। इसके बाद बच्ची का परिवार अपने नाना के घर चला गया था। वहीं, एक साल पहले जब बच्ची की मां वापस आई, तो आरोपी ने ही मां को मकान दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed