फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother and his employee attacked and looted

Ghaziabad News: भाई व उनके कर्मचारी पर हमला कर की लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Brother and his employee attacked and looted
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में 30 मई को कुंवरपाल और उनके मालिक भगवानदास से हथियार के बल पर 46 लाख रुपये लूटने, मारपीट करने और मोबाइल छीनकर तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी तो कोर्ट के आदेश पर कुंवरपाल ने भगवानदास के भाई पन्नालाल, डिजेश, राजकुमार और बिशंबर के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से कासगंज के रहने वाला कुंवरपाल ने शिकायत में बताया कि वह भगवानदास की भूस की टाल पर काम करते हैं। भगवानदास के दो भाई पन्नालाल और डिजेश अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके साथी राजकुमार, विशंभर भी हैं। भगवानदास के दोनों भाई उनसे रंजिश मानते हैं। 30 मई को उन्हें कहीं से 46 हजार रुपये का भुगतान मिला था। उसी रात में लगभग साढ़े नौ बजे भगवानदास के साथ भुगतान लेकर जा रहा था। नंदग्राम चौराहे पर चारों ने उन पर हमला कर दिया और बाइक से गिराकर नकदी का बैग लूट लिया। विरोध करने पर चारों ने लोहे की रॉड से उनके साथ मारपीट ही और गंभीर रुप से घायल करके भाग गए। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed