{"_id":"57e578124f1c1b3276a8247a","slug":"broken-all-ties-with-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाकिस्तान से तोड़ें सारे रिश्ते’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाकिस्तान से तोड़ें सारे रिश्ते’
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग करते हुए शुक्रवार को हिंदू संगठनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम खून से खत लिखा। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानंद सरस्वती ने सहित अन्य सदस्यों ने भी उपवास रखकर सरकार की नीतियों के प्रति अपना विरोध प्रदर्शित किया।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वह पाकिस्तान को आतंकवादी और शत्रु देश घोषित करके सभी तरह की संधि और समझौतों को खत्म करें। पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापारिक- सांस्कृतिक व खेल संबंध तुरंत खत्म करें।
उपवास स्थल पर नरसिंहानन्द सरस्वती ने सहित अन्य लोगों ने युद्ध की स्थिति में एक वक्त का भोजन त्यागने और ईंधन बचाने के लिए अपनी गाड़ी छोड़कर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की शपथ ली।
विज्ञापन
इस मौके पर हिंदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल यादव, विनोद सर्वोदय, वरिष्ठ शिव सेना नेता मदनलाल चड्ढा, महेश आहूजा, विश्व हिंदू परिषद के रवि कटारिया, जितेंद्र त्यागी, राकेश कोरी, विनोद अग्रवाल सहित षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी राघवेंद्र पुरी भी उपस्थित रहे।
समाचार वितरक संघ ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
कश्मीर के उड़ी स्थित सैन्य बेस पर आतंकी हमले में शहीद हुए भारत के 18 जवानों के मामले में लोगों का रोष लगातार जारी है। इस नापाक हरकत के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
इसी के चलते आए दिन पाकिस्तान, आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार तड़के समाचार वितरक संघ ने आरडीसी में पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
संघ के अध्यक्ष बब्बल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आए। हर किसी बात की एक हद होती है। पाकिस्तान अपनी तमाम हदें पार कर चुका है। ऐसे में अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।
बब्बल चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि जल्द से जल्द पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब देकर हिंदुस्तानियों के सीने में सुलग रही विरोध की आग को शांत करें। इस अवसर पर पिंटू, नीरज, बिरजू, मोदी, सौरभ, गुड्डू, बिल्ले, शकील, नसीम, संजय और महेश आदि मौजूद रहे।