फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Boys and girls were found cheating in the exam

Ghaziabad News: परीक्षा में नकल करते पाए गए छात्र और छात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls were found cheating in the exam
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के 14 केंद्रों पर मंगलवार को विषम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। एसएसवी कॉलेज में आंतरिक उड़न दस्ते ने बीए अंग्रेजी की परीक्षा में छात्र मोबाइल से नकल करता मिला। वहीं बीएससी की छात्रा पर्ची से नकल करती मिली। दोनों की सूचना विश्वविद्यालय को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को 14 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शुरू हुईं। एसएसवी पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे से आयोजित पहली पाली में बीए अंग्रेजी की परीक्षा में एक छात्र मोबाइल से नकल करते मिला।
विज्ञापन


कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने मुख्य नियंत्रक डॉ. सुदर्शन त्यागी के नेतृत्व में उसे पकड़ा। छात्र की कॉपी भी सील कर दी गई। वहीं, दूसरी पाली में बीएससी की परीक्षा में भी एक छात्रा पर्ची से नकल कर रही थी। आंतरिक उड़न दस्ते ने उसे भी पकड़ लिया। परीक्षा में नकल के कुल दो मामले सामने आए, इसकी सूचना सीसीएसयू को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त केंद्रों पर मंगलवार को 2973 छात्रों ने परीक्षा दी, 45 छात्र अनुपस्थित रहे। बता दें कि प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी। इस लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी परीक्षाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।


---

दो छात्रों को नकल करते पकड़ा
स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्र व एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है। कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने उन्हें पकड़ा है, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करायी गई।--प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed