फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   boy shot dead, friends deten for investigation

Ghaziabad News: साथियों के साथ बैठकर हुक्का पी रहे युवक की गोली मार कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
boy shot dead, friends deten for investigation

विज्ञापन
-गोली लगने के बाद साथी घायल को अस्पताल ले गए थे
-अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अल्वी नगर कॉलोनी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अल्वी नगर कॉलोनी में शिवम (19) की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवम अपने साथियों के साथ लकड़ी के गोदाम में बैठकर हुक्का पी रहा था। मृतक के साथी ने बताया कि तीन से चार लोग आए और शिवम की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस शक के आधार पर साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

डीएलएफ अंकुर विहार पानी के प्लांट के पास सुनील परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार सुनील का बेटा शिवम उर्फ लाला अपने दो से तीन दोस्तों के साथ मिलकर अल्वी नगर कॉलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में हुक्का पी रहा था। शिवम उर्फ लालू के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। परिवार के लोग दूध की डेरी का काम करते हैं। इस दौरान शिवम के सीने में गोली लगी। शिवम के साथी उसे पास के अस्पताल उपचार के लिए ले गए। जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सभी दोस्त बैठकर हुक्का पी रहे थे। तभी तीन से चार लोग बाहर से आए और शिवम उर्फ लाला को पूछने लगे। इसके बाद शिवम पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद फरार हो गए। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि साथियों के द्वारा दिए गए बयान संदिग्ध नजर आ रहे हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी तलाशी जा रही है। जांच में पता चला है कि मृतक पर चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed