लड़के ने दहेज के 51 लाख लौटाए: सगाई समारोह में एक रुपये से लिया रिश्ता... युवक के इस फैसले पर बजीं तालियां
बताया जा रहा है कि जब सगाई में लड़की पक्ष द्वारा शगुन में विश्वजीत की गोद में 51 लाख रुपये रखे तो उसने रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने रुपये देने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवक ने दहेज में रुपये लेने से इनकार कर दिया।
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित भिक्कनपुर गांव निवासी एक युवक ने दहेज के खिलाफ एक अनूठी पहल पेश की, सगाई समारोह में लड़की पक्ष द्वारा शगुन में दिए गए 51 लाख रुपये लौटा दिए। यह बात क्षेत्र में चर्चा में बनी है, लोग परिवार की सराहना कर रहा है।
रालोद नेता अजय प्रमुख ने बताया कि भिक्कनपुर गांव निवासी अरुण सिंह का बेटा विश्वजीत सिंह रिश्ते में उनका पोता लगता है। विश्वजीत का रिश्ता मुजफ्फरनगर के रैकड़ा गांव निवासी श्याम सिंह अहलावत की बेटी रूपा अहलावत के साथ तय हुआ है। सोमवार को भिक्कनपुर गांव में सगाई समारोह, तिलक चढ़ाने का आयोजन किया गया।
बताया कि जब सगाई में लड़की पक्ष द्वारा शगुन में विश्वजीत की गोद में 51 लाख रुपये रखे तो उसने रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने रुपये देने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवक ने दहेज में रुपये लेने से इनकार कर दिया। लड़के पक्ष ने सिर्फ एक रुपये में रिश्ता लिया। विश्वजीत ने बीकॉम कर रखा और गाजियाबाद में सिविल ठेकेदार है।
बेटी दे दी है हमें क्या चाहिए
विश्वजीत ने सगाई समारोह में लड़की पक्ष द्वारा दिए जा रहे 51 लाख रुपये लौटा दिए। उन्होंने कहा कि हमें बेटी दे दी है और क्या चाहिए। परिवार के इस कदम से लड़की पक्ष के लोग काफी प्रभावित हुए और वहां जमकर तालियां बजीं। विश्वजीत के पिता अरूण सिंह किसान हैं।
यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमला: वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट जारी, यात्री संख्या 40 हजार से घटकर 20 हजार के नीचे पहुंची