फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   boy died in rare case mother father sister health is in critical

मुरादनगर: संदिग्ध परिस्थिति में किशोर की मौत, माता-पिता और बहन की हालत गंभीर, रात में खाना खाकर सोया था पूरा परिवार

Thu, 14 Jan 2021 04:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
boy died in rare case mother father sister health is in critical
अस्पताल में पुलिस को बयान देते रामपाल - फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखलारसी में फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। 12 वर्षीय कुनाल पुत्र रामपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह कुनाल अपने कमरे में मृत मिला। वहीं मृतक के पिता रामपाल, उसकी मां अनिता और बहन शगुन की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण डॉ. इरज राजा ने बताया कि रामपाल के मुताबिक बुधवार रात वह होटल से साग लेकर आया था। उसे खाकर रामपाल, बेटी और पत्नी के साथ एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। कुनाल दूसरे कमरे में सोया था। पुलिस साग से फूड पॉइजनिंग, अंगीठी से जहरीली गैस और जहर खाने के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


वहीं कुछ दिन पहले मुरादनगर के बंबा रोड श्मशान घाट पर गलियारे की छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। नीचे दबे कई लोगों की सांसें अटकी रहीं। किसी का पूरा शरीर मलबे में दबा था तो किसी के पैर और हाथ। जेसीबी ने मलबे के बड़े टुकड़े हटाने शुरू किए तो नीचे दबे कई लोगों की आंखों में मौत का भयावह मंजर तैर गया। दहशत से दिल कांप उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा अगर जरा भी चूक हो गई तो भारी पत्थर पूरे जिस्म को कुलचकर रख देगा। मलबे के नीचे से निकले कई घायल यह आपबीती बताते हुए सिहर उठते हैं। हादसे में घायल हुए कई लोग आपबीती बताते हुए कहते हैं जाको राखे सांइया, मार सके न कोय। मौत से एक नहीं दो-दो बार सामना हुआ पर जिंदगी बाकी थी सो बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed