फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of youth who went missing after release from Dasna Jail found in Nahal Jhal; murder alleged.

Ghaziabad News: डासना जेल से छूटकर लापता युवक का था नाहल झाल में मिला शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who went missing after release from Dasna Jail found in Nahal Jhal; murder alleged.
कौशांबी। मसूरी थानाक्षेत्र स्थित नाहल झाल में शुक्रवार को दोपहर मिला शव वैशाली सेक्टर 5 स्थित कल्पना सोसायटी निवासी गिरधर बिष्ट का है। शनिवार को युवक की मां देवकी देवी और बहन आशा ने शव की पहचान की। मसूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं, परिजन ने शनिवार रात कौशांबी थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


देवकी देवी ने बताया कि 16 मई को सोसायटी के गेट पर पंचर की दुकान चलाने वाले कुछ लोगों से उनके बेटे गिरधर का विवाद हो गया था। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने गिरधर को शांति भंग के आरोप में कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था और चार वर्ष से दिल्ली के अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। इसकी जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 21 मई को वह अपेन बेटे गिरधर से मिलने डासना जेल गई थीं और 27 मई को जब दोबारा मुलाकात करने पहुंचीं रो पता चला कि उसे 21 मई की शाम को ही रिहा कर दिया गया था। आरोप था उनके परिवार से कोई बेटे को लेने नहीं गया और न ही इसकी सूचना उन्हें दी गई। बेटा भी घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पांच जून को उनकी बेटी आशा की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 12 जून को नाहल झाल में उनके बेटे का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस पर मारपीट व जेल प्रशासन पर रुपये लेने का आरोप
देवकी देवी ने पुलिस अधिकारी को दी शिकायत में यह भी बताया था कि 21 मई को जब वह बेटे से मिलने पहुंची थीं तब उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि कौशांबी पुलिस ने उससे मारपीट की थी। आरोप था कि जेल में काम न करने के लिए उनसे 3500 रुपये मांगे गए थे। बेटे की तकलीफ देखते हुए बुजुर्ग देवकी देवी 3500 रुपये का भुगतान भी किया। पुलिस पर यह भी आरोप है कि बेटे के लापता होने की बात सामने आने के बाद भी लापरवाही बरतते हुए सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया है। गुमशुदगी मसूरी थाने में दर्ज है और इस जांच को संबंधित थाना पुलिस ही करेगी।-- अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed