फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of youth found on railway tracks four days ago identified; murder suspected.

Ghaziabad News: चार दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found on railway tracks four days ago identified; murder suspected.
मुरादनगर। मुरादनगर थाने में विलाप करती मृतक अंशु की की मां। संवाद - फोटो : gbd
मुरादनगर। रेलवे स्टेशन के पास चार दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान सोमवार को गंगाविहार कॉलोनी निवासी अंशु (30) पुत्र जयकुमार के रूप में हुई। युवक 16 जुलाई से लापता था। परिजनों ने पुलिस द्वारा दिखाए गए फोटो से शव की पहचान की। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गंगाविहार कॉलोनी में अनीता अपने परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा अंशु हलवाई का काम करता था। छोटे बेटे रोहित ने बताया कि 16 जुलाई को उसका बड़ा भाई अंशु घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रविवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव के फोटो परिजनों को दिखाई, जिन्हें देखकर अंशु की पहचान हो गई। जीआरपी के अनुसार 16 जुलाई की रात रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। पहचान नहीं होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अज्ञात के रूप में सुरक्षित रखा गया था। शव की पहचान होते ही मां अनीता और भाई रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed