फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of woman living with her lover found hanging from a noose.

Ghaziabad News: प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव फंदे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Body of woman living with her lover found hanging from a noose.
लोनी (गाजियाबाद)। उत्तरांचल विहार कॉलोनी निवासी हरेंद्र के मकान में दो माह पहले किराये पर रहने आई एक महिला का शव रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। करीब दो माह पहले वह अपने प्रेमी, हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा गांव निवासी यशपाल के साथ हरेंद्र के मकान में किराये पर रहने आई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 11 माह पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर यशपाल के साथ रहने लगी थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मकान मालिक हरेंद्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर महिला का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। महिला के साथ रह रहे यशपाल ने पूछताछ में बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व महिला की शादी अलीगढ़ निवासी सूरजपाल से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों फरीदाबाद स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। वहीं महिला की मुलाकात यशपाल से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब 11 माह पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर यशपाल के साथ अलग-अलग स्थानों पर रहने लगी। दो माह पहले ही दोनों लोनी में किराये पर रहने आए थे।
विज्ञापन

एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed