फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of second missing Kanwariya found in Meerut

Ghaziabad News: लापता दूसरे कांवड़िए का मेरठ में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body of second missing Kanwariya found in Meerut
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी से हरिद्वार कावंड़ लेने गए दो व्यक्ति मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो बुधवार को सतेंद्र सिंह बुढ़ाना मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले, जबकि उनके चचेरे भाई राजीव (38) का शव मेरठ के पोस्टमार्टम हाउस में मिला। बताया जा रहा है कि किसी हादसे का शिकार होने के बाद उन्हें पहले खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया और इसके बाद मेरठ रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों के लापता हाेने और राजीव की मौत का मामले में अभी राजफाश नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पावटी गांव निवासी राजीव और उनका चचेरा भाई सतेंद्र सिंह सात अगस्त को हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। कांवड़ लेकर दोनों गांव लौट रहे थे। इनके ताऊ जगदीश के अनुसार सात अगस्त तक दोनों से फोन पर बातचीत हुई थी और उन्होंने अपने खतौली पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हो सका। शिवरात्रि पर दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर सतेंद्र तो बेहोशी की हालत में मिल गए। लेकिन, राजीव का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

राजीव को तलाश करने के दौरान बृहस्पतिवार को परिजनों को जानकारी मिली कि बुढ़ाना मार्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले राजीव को पहले खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया था और इसके बाद जिला अस्पताल मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान राजीव की मौत हो गई है। पुलिस की माने तो राजीव की मौत किसी सड़क हादसे में हुई है और सतेंद्र अब भी भयंकर नशे में है और कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने का पुलिस इंतजार कर रही है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामला जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र का है। वहां की पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed