फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of farmer who went to field from his home was found in a plot in Bulandshahr

Bulandshahar: घर से खेत पर गए किसान का प्लॉट में मिला शव, हत्या की आशंका, गर्दन पर मिले हैं चोट के निशान

Wed, 02 Apr 2025 07:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Apr 2025 07:10 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए जांच पड़ताल की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के कमाने वाले शख्स की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

विज्ञापन
Body of farmer who went to field from his home was found in a plot in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बुलंदशहर के ककोड़ में घर से खेत पर फसल में पानी लगाने की बात कह कर गए गांव धनौरा निवासी सतवीर का शव बुधवार सुबह एक प्लॉट में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की गर्दन पर चोट का निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। परिजनों की ओर से भी शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनोरा निवासी इंद्रजीत ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे उनके पिता सतवीर (48) घर से खेत पर जाने की बात कह कर गए थे। उन्होंने कहा था कि लाइट आ रही है, फसल में पानी लगाना है। लेकिन, देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि गांव के पास से गुजर रहे रजवाहे के पास श्मशान में स्थित मंदिर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में उनके पिता का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि उनके पिता के गले पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए जांच पड़ताल की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतवीर की अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटे तीनों बच्चे अभी अविवाहित हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अधिकारी अभी मौत का सही कारण स्पष्ट होने के लिए पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण के बारे में पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed