फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of dairy worker found hanging in room

Ghaziabad News: कमरे में लटका मिला डेयरी कर्मचारी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Body of dairy worker found hanging in room
खोड़ा। प्रकाश नगर में सोमवार सुबह छह बजे तीन मंजिला मकान में ऊपर के कमरे में डेयरी कर्मचारी नितेश कुमार (25) का शव पंखे से लटका मिला। पिता और अन्य परिजन कर्मचारी को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी फरवरी महीने में शादी हुई थी। सूचना मिलने के बाद खोड़ा पुलिस घटनास्थल पर गई। वहां सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार और घटना में कारण पता करने में करने लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नितेश पुत्र हरी सिंह दिल्ली पटपड़गंज स्थित एक डेयरी कंपनी में काम करता था। छह फरवरी 2024 को उसकी शादी हुई थी। रविवार रात वह घर में खाना खाकर तीसरे तल पर कमरे में सोने चला गया। सुबह छह बजे पिता ऊपर वाले कमरे में गए तो दरवाजा बंद होने पर बेटे को आवाज दी। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्हें शक हुआ। वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि नितेश पंखे से चुन्नी बांधकर लटका हुआ था। वह बेटे को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि नितेश ने सुबह चार बजे के बाद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हाेगी। यदि कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed