{"_id":"6876b3216f6fecca0a051c28","slug":"body-of-a-missing-girl-from-greater-noida-found-at-railway-station-her-boyfriend-missing-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-678157-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर मिला ग्रेटर नोएडा से लापता किशोरी का शव, प्रेमी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर मिला ग्रेटर नोएडा से लापता किशोरी का शव, प्रेमी लापता
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से भागे प्रेमी युगल में से किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। जबकि उसके साथ भागा युवक मोनू रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनू की डेढ़ माह पूर्व शादी हुई है और 12 जुलाई की रात को वह किशोरी को बहलाफुसलाकर गाजियाबाद ले आया। जहां किशोरी ने सुसाइड नोट लिखा और जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्रेटर नोएडा के सूरज थाना पुलिस और नगर कोतवाली लापता मोनू की तलाश में जुटी है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सूरजपुर थाने में मोहनी (16) निवासी महुआ अपने परिजनों के साथ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साखीपुर में किराये के मकान में रहती थी। प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी मोनू (23) पुत्र अच्छू जो सेनेट्री की दुकान पर काम करता है, उसके साथ 12 जुलाई की रात दुकानदार की स्कूटी लेकर भाग गए। 13 जुलाई को मोहनी के परिजनों ने सूरजपुर थाने में किशोरी के लापता होने के मुकदमा दर्ज कराया। 13 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे मोहिनी का शव नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन की ऑटो पार्किंग के नजदीक पड़ा मिला। शव के नजदीक स्कूटी खड़ी मिली। मोहिनी की पैंट से एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया, जिसमें लिखा था कि हम दोनों की शादी परिजन नहीं होने देंगे। ऐसे में वह साथ-साथ जीवन व्यतीत नहीं कर सकते लेकिन एक साथ मर तो सकते हैं। हैरत की बात ये है कि मोहिनी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और सुसाइड नोट में दोनों ने जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी। जबकि मोनू लापता है और मोहिनी को स्कूटी चलानी नहीं आती। पुलिस संभावना जता रही है कि मोनू ही स्कूटी चलाकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इस बीच मोहिनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और हालत बिगड़ने पर वह उसे और स्कूटी छोड़कर लापता हो गया।
.....
गाजियाबाद में रहती है मोनू की बहन
सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक मोनू मूल रूप से गांव कलानी थाना गढ़ी मलाहरा जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उसका परिवार साखीपुर में रहता है और वह अपने भाई राकेश के साथ सेनेट्री की दुकान पर काम करता है। स्कूटी दुकानदार अशोक अग्रवाल की है। परिजनों ने बताया कि मोनू की बहन गाजियाबाद पुलिस लाइंस के नजदीक एक कॉलोनी में रहती है। संभावना जताई जा रही है कि मोनू मोहिनी को लेकर अपनी बहन के घर जा रहा था लेकिन जहरीला पदार्थ निगलने से मोहिनी की हालत बिगड़ने पर वह उसे छोड़कर लापता हो गया है। बताया कि मोहिनी मूल रूप से महुआ जनपद की रहने वाली है और परिजनों के साथ साखीपुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में रहती थी।
विज्ञापन
.....
डेढ़ माह पूर्व हुई थी, मोनू की शादी
मोनू की शादी मलाहरा में रहने वाली युवती से डेढ़ माह पूर्व हुई है। मोनू जून माह में गांव से अपनी पत्नी को लेकर साखीपुर आया था। इसके बाद मोहिनी और मोनू ने घर से भागकर शादी करने का मन बना लिया था। सूरजपुर और नगर कोतवाली पुलिस अब लापता मोनू की तलाश में है।
....