{"_id":"67d67ecf7f7d6990f10e38b4","slug":"body-of-a-laborer-was-found-in-the-yamuna-river-after-2-days-in-loni-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हाय...मेरा गुड्डू नहीं रहा', पत्नी ने ठेकेदार पर दर्ज कराया अपहरण का केस, नदी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हाय...मेरा गुड्डू नहीं रहा', पत्नी ने ठेकेदार पर दर्ज कराया अपहरण का केस, नदी में मिला युवक का शव
Sun, 16 Mar 2025 01:03 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:03 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी में ठेकेदार के साथ घर से निकले मजदूर का शव 2 दिन बाद यमुना नदी में मिला है। पत्नी ने ठेकेदार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायची पुर गांव का मामला है।
विज्ञापन
लोनी में युवक का मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायची पुर गांव में रहने वाले गुड्डू का शव दो दिन बाद यमुना नदी में मिला। गुड्डू होली के दिन अपने ठेकेदार के साथ घर से निकला था। गुड्डू की पत्नी ने शनिवार रात ठेकेदार पर अपहरण करके ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इलायची पुर गांव में गुड्डू (36) परिवार के साथ रहते थे। वह मजदूरी करते थे। गुड्डू की पत्नी ने बताया कि होली के दिन गुड्डू का ठेकेदार घर पर आया था। दोनों ने होली खेलने के बाद शराब पी थी। शराब पीने के बाद दोनों घर से चले गए थे।
विज्ञापन
देर शाम तक जब गुड्डू वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश किया। ठेकेदार से पूछा तो उसने बताया कि गुड्डू उसके पास से जा चुका था। गुड्डू का कहीं ना पता लगने पर परिजनों ने गुड्डू के ठेकेदार सुनील पर अपहरण करके ले जाने का मुकदमा ट्रॉनिका सिटी थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह यमुना नदी में युवक का शव तैरता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल। शव की शिनाख्त गुड्डू के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।