फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bodies of two men were found floating in a radius of three hundred meters in the Gang Canal in Bulandshahr

300मी के दायरे में मिले दो शव: लाशों की हालत देख कुछ ने दाबे मुंह तो किसी ने फेरी निगाह, शिनाख्त भी न हो सकी

Sun, 09 Mar 2025 08:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Mar 2025 08:38 PM IST
सार

शव मिलने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने जनपद के सभी थानों के अलावा मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और अन्य जनपद की पुलिस टीम को अवगत कराया है। उनको शवों की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Bodies of two men were found floating in a radius of three hundred meters in the Gang Canal in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में देहात थाना क्षेत्र के नगला चीती गांव के पास अपर गंग नहर में दो अज्ञात पुरुषों के शव रविवार दोपहर को तीन सौ मीटर के दायरे में बहते हुए मिले। शव करीब आठ से दस दिन पुराने लग रहे हैं। सूचना पर एसपी देहात रोहित मिश्र के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार दोपहर को नगला चीती गांव से सूचना मिली कि नहर में शव पड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए तो देखा कि मेरठ-बुलंदशहर की ओर से बहते हुए दो शव गंग नहर की झाड़ियों में अटक गए थे। गोताखोर व अन्य लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया। दोनों शवों के बीच करीब तीन सौ मीटर की दूरी थी। इसके बाद शवों की जांच की गई तो शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में एक की उम्र लगभग 48 वर्ष तो दूसरे की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। कपड़े शरीर से चिपक गए और शव बुरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में थे। अधिकारी पोस्टमार्टम जांच के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होने की बात कह रहे हैं। साथ ही अधिकारियेां ने शवों की शिनाख्त के लिए एक टीम लगाई है। आस-पास के थाना पुलिस को भी जांच करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

अन्य जिले की पुलिस टीम को भी दी जानकारी
शव मिलने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने जनपद के सभी थानों के अलावा मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और अन्य जनपद की पुलिस टीम को अवगत कराया है। उनको शवों की जानकारी दी गई है। जल्द से जल्द शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपर गंग नहर में शवों के मिलने की सूचना पर जांच पड़ताल की गई। पानी का बहाव कम होने के कारण वह नगला चीती गांव के पास आकर रुक गए। शवों की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि आठ से दस दिन पुराने हैं। शवों की शिनाख्त के लिए सभी थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed