फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy

फर्जी दूतावास का 'नटवरवाल': खाते में आठ करोड़, बड़े नेताओं से संपर्क, हर्षवर्धन के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

Sat, 26 Jul 2025 09:40 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 09:40 PM IST
सार

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले आरोपी हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। वहीं एसटीएफ मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी की कुंडली को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy
आरोपी हर्षवर्धन जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

कविनगर पॉश इलाके में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एसटीएफ ने इंटरपोल के जरिये हर्षवर्धन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया है। जिन-जिन देशों की आरोपी ने यात्रा की है और जहां-जहां पर लेनदेन और अन्य गतिविधियां आरोपी के द्वारा की गई, इसकी कुंडली खंगाली जाएगी। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी हर्षवर्धन 200 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है। कई नजदीकी अब एसटीएफ की रडार पर हैं।

विज्ञापन

Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy
आरोपी हर्षवर्धन जैन - फोटो : संवाद

एसटीएफ ने कविनगर क्षेत्र में किराये के मकान में फर्जी दूतावास संचालित करने के मामले में हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया था। कविनगर थाना पुलिस ने कोर्ट में पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाने की मांग की। इसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy
फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

एसटीएफ की अब तक की जांच में पता चला है कि हर्षवर्धन के पीएनबी में संचालित खाते में आठ करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है। किन-किन खातों से यह रकम आई है, इसकी पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

आरोपी से बरामद सभी डिप्लोमेटिक पासपोर्ट फर्जी निकले हैं। पता चला है कि आरोपी के भारत में 12 व आठ खाते विदेश के बैंकों में संचालित हैं। इनमें भी बड़ी रकम हो सकती है। उसकी पत्नी डिंपल जैन के नौ खाते हैं, उनमें भी करोड़ों की रकम जमा होने कि पुष्टि हुई है।

Blue corner notice issued against Harshvardhan for running fake embassy
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

उसके मोबाइल में कई बड़े नेताओं व अधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। जिन लोगों को आरोपी ने ठगी का शिकार बनाया, अब उनसे संपर्क साधने की मशक्कत चल रही है। कॉल डिटेल से कई नेता व अधिकारियों से नजदीकी की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: रेकी, दहशत और साजिश: गाजियाबाद में रात के साय में फिर दिखे ड्रोन, दहशत का माहौल; ग्रामीणों ने किया ये दावा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed