{"_id":"6884ebae488c789463070cec","slug":"drone-was-seen-flying-in-sky-in-milk-chakarpur-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी, दहशत और साजिश: गाजियाबाद में रात के साय में फिर दिखे ड्रोन, दहशत का माहौल; ग्रामीणों ने किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी, दहशत और साजिश: गाजियाबाद में रात के साय में फिर दिखे ड्रोन, दहशत का माहौल; ग्रामीणों ने किया ये दावा
Sat, 26 Jul 2025 08:22 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में आज फिर रात होते ही गांवों में ड्रोन उड़ रही है। ड्रोन ने ग्रामीणों की नींद उड़ाई। अब मिल्क चाकरपुर में आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया है।
विज्ञापन
आसमान में उड़ता ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक के बाद एक गांव में अब रात्रि में आसमान में ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन से रेकी करके। चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
ड्रोन ने इन दिनों ग्रामीणों की नीद उड़ा रखी है। जयकुमार, अंकित चौधरी, नीतू, रुचित आदि ने बताया कि रात में करीब 9.30 बजे आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। ग्रामीणों का दावा है कि बदमाश ड्रोन से रेकी करके किसी बड़ी वारदात करने की फिराक मेें है। एक सप्ताह से अधिक समय से ड्रोन दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे है। इसके अलावा कुम्हेड़ा समेत छह गांवों के ग्रामीणों का दावा है कि रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। एसीपी का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच शुरु की है, जल्दी इसकी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन