Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BLOs should aim to reach 50 households daily instead of 35: Ravindra Mandad

हर दिन 35 की बजाय 50 घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखें बीएलओ: रविंद्र मांदड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
BLOs should aim to reach 50 households daily instead of 35: Ravindra Mandad
साहिबाबाद। मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने बीएलओ को चार अहम मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ को एक दिन में 35 की बजाय 50 घर पहुंचने का लक्ष्य रखना चाहिए, इसके साथ ही सभी को एप का सही संचालन, रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां सही और स्पष्ट रूप से भरने और निर्धारित समय में पूरी शुद्धता और पारदर्शिता से कार्य पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मोहननगर स्थित एक कॉलेज परिसर में आयोजित बीएलओ कार्यशाला को डीएम ने संबोधित करते हुए बीएलओ और सुपरवाइजर्स को निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 01 जनवरी, 2027 तक यह आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं। अन्य राज्यों या जनपदों से संबंधित पात्र नागरिकों के आवेदन भी नियमानुसार प्राप्त कर नाम जोड़े जाए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी कार्मिकों से जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की। मतदाता सूची को समावेशी बनाने के लिए राशन कोटेदारों, स्कूल प्रधानाचार्यों, औद्योगिक संगठनों और आरडब्ल्यूए का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के दौरान 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस होंगे। इन दिनों बीएलओ अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे, शेष कार्य दिवसों में घर-घर जाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र व्यक्ति आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed