फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blood stained letter and blade kept in woman car in Ghaziabad

मनचले का दुस्साहस: महिला की कार में रखी खून से सनी चिट्ठी और ब्लेड, अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसीं

Wed, 01 Feb 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Feb 2023 08:27 AM IST
सार

गाजियाबाद में मनचले ने महिला को धमकी दी है। महिला की कार में खून से लिखी चिट्ठी रखी है। इसमें लिखा था कि अगर बताए गए खाते में रकम नहीं जमा कराई तो ब्लेड से गर्दन काट दी जाएगी।

विज्ञापन
Blood stained letter and blade kept in woman car in Ghaziabad
कोतवाली सिहानी गेट - फोटो : ट्विटर

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट की एक कॉलोनी में हैदर नाम के युवक पर आरोप है कि उसने एक महिला की कार में खून से सनी चिट्ठी और ब्लेड रख दिया। चिट्ठी में धमकी लिखी थी, अगर बताए गए खाते में रकम नहीं जमा कराई तो ब्लेड से गर्दन काट दी जाएगी। वह महिला से कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह पहले भी छेड़छाड़ के जुर्म में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी का निवासी हैदर कई दिन से महिला का पीछा कर रहा था। उसने कई बार महिला के सामने अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसीं। इतने पर भी महिला ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने का प्रयास किया और पुलिस से शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


इससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। वह महिला से कहने लगा कि उसके खाते में पैसे जमा कराए। हद तब हो गई जब उसने महिला की कार में आगे की सीट पर खून से सनी चिट्ठी रख दी। साथ में ब्लेड था। चिट्ठी में रकम और मोबाइल फोन की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे जमा कराने के लिए बैंक खाता संख्या दी गई थी। साथ ही हैदर का मोबाइल नंबर था। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि आरोपी हैदर अली खान को गिरफ्तार किया गया है। यह पहले भी छेड़छाड़ के मामले में एक बार जेल जा चुका है।

दबंग युवकों से परेशान होकर लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर

मोदीनगर में गायत्री एंक्लेव में एक परिवार ने मकान के बाहर पोस्टर लगा दिया है। इस पर लिखा है मकान बिकाऊ है। परिवार का कहना है कि पड़ोस के दबंग युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। इसलिए, वे मकान बेचने पर मजबूर हैं।

परिवार के सदस्य मंगलवार को थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गली के कुत्तों को खाना खिलाती है। उनमें से एक कुत्ते ने 14 जनवरी को पड़ोस के दबंग किस्म के युवक को काट लिया था। तब से वह रंजिश मानने लगा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी के साथ अभद्रता की और उसे पीटा भी। 

इतना ही नहीं, उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद कई बार युवती को देखकर वे युवक अश्लील इशारे कर चुके हैं। पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिसवालों ने सुनवाई नहीं की। शिकायत के बाद भी युवकों के अश्लील इशारे बंद नहीं हुए। अब उन्होंने यह पोस्टर लगाया है। 

मंगलवार को सीएम व पुलिस के आलाधिकारियों को किसी ने ट्वीट कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कुत्तों को खाना डालने, टहलने के मामले को लेकर विवाद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed