फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blood donation done to complete blood shortage in blood banks

ब्लड बैंकों में खून की कमी पूरा करने को किया रक्तदान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Blood donation done to complete blood shortage in blood banks
रक्तदान करते संत निरंकारी मंडल के सेवादार - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ब्लड बैंकों में खून की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के सहयोग से लगाया। शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन लोहिया नगर में किया गया। इस मौके पर 50 सेवादारों ने रक्तदान किया। सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच गाजियाबाद के संयोजक सतीश गांधी जी ने कहा कि कोरोना वायरस की फैलती चिंता के बीच ब्लड बैंकों में पिछले कई महीनों से खून की कमी हो रही है। रक्तदान शिविर न लगने या शिविर रद्द होना भी इसका कारण है। खून के अभाव में थैलेसीमिया, एनीमिया(हीमोग्लोबिन की कमी), कैंसर, डायलिसिस और अन्य मरीजों, जिन्हें नियमित और तत्काल रक्त की अत्यंत अति-आवश्यकता होती हैं, जिससे उनको रक्त समय पर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है। इसी सब परेशानी को देखते हुए रक्तदान शिविर में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन व सन्त निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। मीडिया प्रभारी सुखजिंदर संधू ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए कोरोना से बचाव के उपायों का विशेष ध्यान दिया गया जिनमें शारीरिक दूरी,मास्क,सीमित प्रवेश,थर्मल स्कैनिंग,आदि आवश्यक सावधानियां बरती गई आधे आधे घंटे के अंतराल में केवल 7 रक्तदाताओं को ही अनुमति दी गई थी। इस मौके पर जिला ब्लड बैंक ब्लड बैंक के डॉ. संदीप पंवार व डॉक्टर विनोद कुमार ने फाउंडेशन कि इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। इस मौके पर रक्तदान करने वालों को ब्लड बैंक की ओर से सर्टिफिकेट भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed