फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Blinkit store to shift to another location in two months.

Ghaziabad News: दो महीने में अन्य स्थान पर शिफ्ट होगा ब्लिंकिट स्टोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Blinkit store to shift to another location in two months.
मोदीनगर। भगवानगंज मंडी में ब्लिंकिट स्टोर को लेकर 25 दिनों से चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को थम गया। बृहस्पतिवार को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और ब्लिंकिट के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें आगामी दो माह में वहां से स्टोर अन्य स्थान पर शिफ्ट करने पर सहमति बन गई। भगवानगंज मंडी आरडब्ल्यूए ब्लिंकिट स्टोर हटाने की मांग को लेकर 25 दिनों से आंदोलन कर रही थीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता और भगवानगंज मंडी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्लिंकिट के अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता हुई। डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि ब्लिंकिट के अधिकारियों ने भगवानगंज मंडी से स्टोर हटाने की बात मान ली है। उन्होंने आरडब्ल्यूए से 30 अगस्त तक का समय मांगा गया है। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। तब तक स्टोर सुबह 8 से शाम 7 बजे तक ही खुलेगा और राइडर्स की संख्या भी सीमित रहेगी। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम किशोर अग्रवाल, मदन गोपाल गोयल, अरविन्द अग्रवाल, डॉ. विनय मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed