फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP's mayor candidate will be decided from among 31 contenders

Ghaziabad News: 31 दावेदारों में से तय होगी भाजपा की मेयर उम्मीदवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP's mayor candidate will be decided from among 31 contenders
गाजियाबाद। भाजपा की 31 दावेदारों में से पार्टी संगठन एक को उम्मीदवार बनाएगा। भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी असीम अरुण, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह समेत संगठन के पांच पदाधिकारियों की कमेटी ने इन दावेदारों के साक्षात्कार लेने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। उन्होंने दावेदारों का राजनीति में सक्रियता और शहर के लिए विजन जाना। अब कमेटी इन 31 नामों में से तीन दावेदारों के नाम पार्टी के प्रदेश संगठन को भेजेंगे। इनमें से एक को पार्टी उम्मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन

भाजपा में मेयर के टिकट के लिए वार्ड पार्षद से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष, निवर्तमान महापौर और संघ में मजबूत पकड़ रखने वालीं महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। नगर निगम के गठन से लेकर अब तक हुए छह चुनाव में भाजपा का ही मेयर जीता है। ऐसे में दावेदारों को भी उम्मीद है कि उन्हें सिर्फ भाजपा की ओर से टिकट नहीं, बल्कि मेयर की कुर्सी मिलेगी। यही वजह है कि पार्टी के कार्यकताओं से लेकर बड़े पदाधिकारी अपनी पत्नी टिकट की दौड़ में हैं। हालांकि इस बार पार्टी का टिकट पाना दावेदारों के लिए इतना आसान नहीं है। पार्टी ईमानदार छवि, राजनीति में बड़े स्तर पर स्वीकार्यता वाले निर्विवादित चेहरे को उम्मीदवार बनाने के मूड में है। इस बार चयन समिति में स्थानीय नेताओं से ज्यादा प्रदेश स्तर से भेजे गए चयनकर्ताओं के चयन को ज्यादा तवज्जो मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक, डॉक्टर से लेकर पूर्व मेयर की पुत्रवधु भी दावेदारी में
भाजपा में टिकट की दावेदारी के लिए कई चर्चित और मजबूत नाम आने से अब टिकट की जंग रोचक हो गई है। शहर की नामचीन डाॅक्टर से लेकर पूर्व मेयर की पुत्रवधु भी टिकट की दौड़ में हैं। पटेल नगर में अस्पताल संचालित करने वालीं डॉ. मधु पोद्दार इस बार भी टिकट की दौड़ में हैं। मधु पोद्दार और उनके पति डॉ. आरके पोद्दार की आरएसएस में मजबूत पकड़ मानी जाती है। पूर्व मेयर दमयंती गोयल की पुत्रवधू डा. रुचि गोयल भी भाजपा से टिकट मांग रही हैं और बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव प्रभारी असीम अरुण के समक्ष इंटरव्यू दे चुकी हैं। निवर्तमान महापौर आशा शर्मा दोबारा टिकट की दावेदारी में हैं और अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जीत का आधार मान रहीं हैं। बागपत की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी भी मेयर का टिकट मांग रही हैं। राजनीति में उनका और उनके पति प्रशांत चौधरी का लंबा अनुभव है। प्रशांत चौधरी बसपा से एमएलसी रह चुके हैं और 2022 में भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल भी इस दौड़ में प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने 2017 में भी दावेदारी की थी। उनका नाम अंतिम दौर तक पैनल में रहा, लेकिन टिकट आशा शर्मा को मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पद की दावेदार
निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, गुरी जनमेजा, रुचि गर्ग, रनिता सिंह, लता सिंह चौहान, सुषमा त्यागी, साक्षी नारंग, डॉ. वीनम गोयल, डॉ. ऋचा सूद, रश्मि गुप्ता, वंदना त्यागी, रुबी अग्रवाल, डॉ. सपना बंसल, कविता गोयल, सुनीता नागपाल, मीना भंडारी, प्रीति शर्मा, डॉ. प्रीति मित्तल, मोनिका मित्तल, बीना सिमरन रंधावा, पूर्व विधायक हेमलता चौधरी, उदिता त्यागी, डॉ. मधु पोद्दार, डॉ. रुचि गोयल, सुनीता दयाल, डॉ. रमा त्यागी, रमा अग्रवाल, प्रतिभा टिमरी, लज्जा रानी गर्ग, दीप्ती मितल, ऋतु त्यागी।


खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार



नेहा चौहान, नीरज हरेंद्र चौधरी, विनीता यादव, मीना चौधरी, पूनम कौशिक, दीक्षा गुप्ता, विनीता यादव, सोनी गुप्ता, संतोष गिरी, मुकेश यादव, कविता यादव, सुगंधा मिश्रा, अनीता शर्मा, नीलम भाटी, मोनिका यादव, रश्मि सिंह, रूपा शर्मा, निधि शर्मा, ममता यादव, अंजु यादव, रीनता देवी, अनिता शर्मा, अवंतिका शर्मा।


मुरादनगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार

डॉ. आंकाशा डागर त्यागी, साधना त्यागी, रमा देवी, मीनाक्षी गोस्वामी, रेखा अरोड़ा, संयोगिता त्यागी, उषा चौधरी, योगिता शर्मा, इंदु त्यागी, कुसुम त्यागी, बिंदु त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed