{"_id":"581ce9214f1c1b232f435dec","slug":"bjp-will-win-300-seats-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 सीटें जीतेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 सीटें जीतेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य
ब्यूरो/ अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 300 सीटों पर जीत हासिल करेगी। विरोधी दलों के 100 विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए बेताब हैं मगर भाजपा के दरवाजे उनके लिए बंद हैं।
यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। वह शुक्रवार शाम को भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी के सीकरी कलां स्थित हनुमान धाम आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
टिकट के लिए भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने की बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले किसी भी नेता को टिकट देने का आश्वासन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। गहन समीक्षा, वार्ता और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही टिकट पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष के माहौल है। सपा, बसपा और कांग्रेस के महागठबंधन की अटकलों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि यह पहले भी एक थे और आज भी एक साथ हैं।
मायावती और राहुल को ड्रामेबाजी खत्म कर अखिलेश के रथ पर सवार हो जाना चाहिए। प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी को कोई जल्दबाजी नहीं है, चुनाव प्रत्याशी नहीं पार्टी लड़ेगी। उन्होंने कहा फिलहाल संगठन की पूरी ताकत परिवर्तन यात्रा पर है।
मौके पर जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, डा. देवेंद्र शिवाच, नरेंद्र शिशौदिया, दिनेश सिंघल, डा.पवन सिंघल, स्वदेश जैन, सत्यवीर राघव, संजय सिंह,अमित चौधरी, अजित सिंह और नवीन जायसवाल आदि मौजूद रहे।