{"_id":"6461379eb8ec060f6a00c234","slug":"bjp-stalwarts-also-could-not-win-in-municipality-and-panchayats-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-107127-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाजपा के दिग्गज भी नहीं दिला पाए पालिका और पंचायतों में जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाजपा के दिग्गज भी नहीं दिला पाए पालिका और पंचायतों में जीत
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम में भले ही भाजपा को प्रचंड जीत मिली हो लेकिन चार विधायकों के गढ़ में भाजपा को इस बार नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में में अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। चार नगर पालिकाओं में से भाजपा को तीन नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों में सभी अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2017 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को चारों नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर जीत मिली थी।
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और खतौली से रालोद विधायक मदन भैया की प्रतिष्ठा का सवाल बनी लोनी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर रालोद की रंजीता धामा ने भाजपा के प्रत्याशी को हार का स्वाद चखाया। रंजीता के पति मनोज धामा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी लड़ाई की वजह से 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले रंजीता धामा और मनोज धामा ने भाजपा छोड़ रालोद का दामन थाम लिया था। अब नगर निकाय चुनाव में रंजीता धामा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर भाजपाइयों को अपने कद का अहसास करा दिया है।
साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा के धुर विरोधी व बसपा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा ने खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की निवर्तमान अध्यक्ष रीना भाटी को हराकर जीत हासिल की है। रीना भाटी भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं थीं। इस क्षेत्र में टिकट वितरण पर स्थानीय सांसद वीके सिंह और स्थानीय विधायक सुनील शर्मा के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी का असर है कि सुनील शर्मा के खिलाफ एक गुट काम कर रहा था और अंत में भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मुरादनगर क्षेत्र में भी बसपा ने विधायक अजीतपाल त्यागी के गढ़ सेंध लगा दी है। मुरादनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर पूर्व बसपा विधायक वहाब चौधरी की पत्नी छम्मी चौधरी ने जीत हासिल की है। जाट और त्यागी बहुल इस क्षेत्र में अजीतपाल त्यागी के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राजपाल त्यागी का अपना जनाधार रहा है। अजीतपाल त्यागी लगातार दो बार से यहां से विधायक बने। इस सीट पर भी टिकट के वितरण पर भाजपा में बगावत हुई और पार्टी का गढ़ ढह गया। 2017 में यहां से भाजपा के टिकट पर विकास तेवतिया नगर पालिका के चेयरमैन चुने गए थे।
इनके अलावा मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच के क्षेत्र में फरीदनगर पंचायत में आजाद समाज पार्टी की रेशमा कुरैशी, पतला नगर पंचायत में रालोद की रीता चौधरी और निवाड़ी नगर पंचायत में सपा के अनिल त्यागी ने अध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की है। जिले की चार नगर पंचायतों में भाजपा खाता नहीं खोल पाई।
-- -- -
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम
नगर निकाय का नाम निवार्चित अध्यक्ष मिले वोट भाजपा प्रत्याशी मिले वोट
खोड़ा नगर पालिका मोहिनी शर्मा, निर्दलीय 33042 रीना भाटी 27273
लोनी नगर पालिका रंजीता धामा, रालोद 105251 पुष्पा 87162
मुरादनगर पालिका छम्मी चौधरी, बसपा 19244 रमा देवी 12576
डासना नगर पंचायत बागे जहां, बसपा 4177 नीतू सिंह 2836
फरीदनगर नगर पंचायत रेशमा, अजपा 2129 कमल कुमार 1190
पतला नगर पंचायत रीता चौधरी, रालोद 2487 सचिन चौधरी 1579
निवाड़ी नगर पंचायत अनिल त्यागी 1579 प्रदीप त्यागी 765
-- -- -- -- -
विधायकों की किताबों में दर्ज हुआ यह अध्याय
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हुई हार का यह अध्याय विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि अगले चुनाव में विधायकों की ओर से टिकट की दावेदारी करने पर 2023 के यह चुनाव परिणामों का मुद्दा जरूर उठ सकता है।
-- --
नगर निगम में मिली बढ़त
ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के खाते में विपरीत चुनाव परिणाम आए लेकिन नगर निगम में पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिली है। मेयर सीट पर 2.87 लाख वोटों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिलना और नगर निगम में 10 पार्षद बढ़ना भाजपा के लिए अच्छे संकेत है। चुनाव परिणामों में बता दिया है कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा का किला और मजबूत हो रहा है और विपक्षी दलों के लिए इसे भेदना और मुश्किल होता जा रहा है।