फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP official accused of sending obscene messages to woman leader

UP: भाजपा पदाधिकारी पर महिला नेता को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, थाने में हंगामा, पुलिस को दी गई तहरीर

Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
सार

भाजपा की महिला नेता ने पार्टी पदाधिकारी पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
BJP official accused of sending obscene messages to woman leader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की महिला नेता ने जिले में पार्टी के एक पदाधिकारी पर मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं ने मोदीनगर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

विज्ञापन

पीड़ित महिला नेता भी पार्टी में बड़े पद हैं। पुलिस के अनुसार, महिला नेता का आरोप है कि मंगलवार रात व्हाट्सएप पर आरोपी ने कई अश्लील मैसेज भेजे। उनका कहना है कि विरोध करने पर भी आरोपी लगातार मैसेज भेजता रहा। इसके बाद उन्होंने उक्त मोबाइल फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। साथ ही पार्टी के आला नेतृत्व व परिजनों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से गुस्साए भाजपा नेता बुधवार को एकत्र होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस पर थाना प्रभारी ने तहरीर लेकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से इस प्रकरण की जानकारी हुई है। दोनों से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed