{"_id":"6100435c89db5e63e05ee605","slug":"bjp-mla-nand-kishore-gurjar-complains-to-ghaziabad-dm-duda-accused-of-giving-benefits-to-bangladeshi-and-rohingyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने डीएम से की शिकायत: डूडा पर लगाया बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लाभ देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने डीएम से की शिकायत: डूडा पर लगाया बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लाभ देने का आरोप
Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:03 PM IST
सार
भाजपा विधायक ने बताया कि पिछले साढे़ चार साल में डूडा विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वालों का डाटा निकलवाया है। आरोप है कि 80 फीसदी से अधिक डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को इसका लाभ दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बुधवार को डीएम के नाम एक पत्र लिखकर डूडा पर बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लाभ देने का आरोप लगाया है। विधायक ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिन लोगों के फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड बनवाए हैं उन्हें निरस्त करने की भी मांग की है।
भाजपा विधायक ने बताया कि पिछले साढे़ चार साल में डूडा विभाग से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वालों का डाटा निकलवाया है। आरोप है कि 80 फीसदी से अधिक डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को इसका लाभ दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों पर मोटी रिश्वत लेकर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे इन लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। लोनी में संविदा पर रखे गए अधिकतर बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर अधिकारी खिलाफ जांच करने और जिन लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन
उन लोगों के दस्तावेज की जांच करने की मांग की है। उन्होंने लोनी में फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा कर रहने वाले लोगों के कार्ड निरस्त करने की भी मांग की है। शहर मिशन प्रबंधक कौशलेंद्र ने बताया कि संबंधित कंपनी और लोनी तहसील के स्तर पर पात्र विपात्र किया जाता है। इस मामले में जिस किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।