{"_id":"684f1d555b402f473e046cd5","slug":"bjp-leader-received-death-threat-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106327-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित मंगल विहार के पास कट रही अवैध कॉलोनी की शिकायत करने पर भाजपा नेता व पूर्व सभासद लोकेश ढोड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी लोकेश ढोड़ी की शिकायत के अनुसार हापुड़ मार्ग स्थित मंगल विहार कॉलोनी के पास गांव रोरी के रकबे में भूमाफियों द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी पर बीते मार्च में कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण किया था। राजस्व विभाग भी भूमि की जांच कर रहा है।
आरोप है कि ध्वस्तीकरण के बावजूद भूमाफिया दोबारा कॉलोनी काटने लगे। लोकेश ढोड़ी ने दोबारा से अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से की। लोकेश ढोड़ी ने बताया कि सतीश पार्क निवासी तुषांक जिंदल ने खुद को कॉलोनी में साझीदार बताते हुए उन्हें कॉल की और फिर उनसे मिलने पहुंचा। आरोप है कि तुषांक जिंदल ने उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। आरोपी ने शिकायत वापस न लेने पर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तुषांक जिंदल ने बताया कि मुझपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार तुषांक जिंदल निवासी सतीश पार्क मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।